मां मनसा की पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुस्लिम श्रद्धालुओं ने भी चढ़ाए फूल-प्रसाद
पाकुड़िया स्थित मनसा मंदिर में मां मनसा की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की गई. मन्नतों के साथ श्रद्धालुओं ने फल, फूल और प्रसाद चढ़ाए, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी अपनी आस्था जताई.
पाकुड़िया : पाकुड़िया स्थित मनसा मंदिर में मंगलवार को नागों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की गयी. सुबह घट भराई के बाद मां मनसा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूजा शुरू की गयी. पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
मन्नतों के साथ चढ़ाए फल-फूल
श्रद्धालुओं ने फल, फूल और प्रसाद चढ़ाकर मां मनसा की पूजा की तथा सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं ने फूलास रखकर अपनी मन्नतें मांगीं. साथ ही पाठे की बलि भी दी गयी.
मुस्लिम श्रद्धालुओं की भी आस्था
मनसा मंदिर में हिंदू श्रद्धालुओं के साथ मुस्लिम समुदाय के कई लोग भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. स्थानीय लोगों के अनुसार मुस्लिम समुदाय के कुछ परिवारों की मां मनसा के प्रति लंबे समय से आस्था जुड़ी हुई है.
हर साल पूजा में शामिल होते हैं परिवार
इन परिवारों के लोगों का मानना है कि मंदिर में मांगी गयी उनकी मन्नतें पूरी हुई हैं. इसी आस्था के कारण वे प्रत्येक वर्ष मां मनसा की पूजा में शामिल होते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए