हिरणपुर में खेलो झारखंड का जोश, दौड़ में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन

खेलो झारखंड प्रतियोगिता का उद्घाटन करते पदाधिकारी व शामिल खिलाड़ी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हिरणपुर के घाघरजानी मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर: प्रखंड के घाघरजानी मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

विज्ञापन

खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ समेत विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता को लेकर मैदान में दिनभर उत्साह का माहौल रहा.

दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन बीईईओ सुधा कुमारी, बीपीओ श्याम ठाकुर और बीपीओ मनरेगा ट्विंकल चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

अतिथियों ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया. पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

खेल से शारीरिक और मानसिक विकास

अतिथियों ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है.

उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.

100 मीटर बालिका वर्ग में चंपा कुमारी अव्वल

100 मीटर बालिका वर्ग में चंपा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. चंपा कुमारी यूपीजी मोहनपुर की छात्रा हैं. दूसरे स्थान पर पीएमश्री केजीबीवी की दुलड़ किस्कू और तीसरे स्थान पर यूपीजी डांगापाड़ा की मंजू मुर्मू रहीं.

वहीं 100 मीटर बालक वर्ग में अजमल अंसारी ने पहला स्थान हासिल किया. कमल हांसदा दूसरे और सोहराब अंसारी तीसरे स्थान पर रहे.

200 और 400 मीटर में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

200 मीटर बालक वर्ग में बोयला मुर्मू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शोएब अंसारी दूसरे और लुखीराम हांसदा तीसरे स्थान पर रहे.

वहीं 400 मीटर बालिका वर्ग में रोशनी हेंब्रम ने बाजी मारी. पानो किस्कू ने दूसरा और जूली मुर्मू ने तीसरा स्थान हासिल किया.

बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक साहा ने किया. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, आयोजन से जुड़े कर्मी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे .

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola