बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटा कनेक्शन, महेशपुर में दर्जनों बकायेदारों पर कार्रवाई
बकायेदारों का बिजली काटते कर्मी | Prabhat Khabar Network
महेशपुर में बिजली विभाग ने 10 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया रखने वाले दर्जनों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं. विभाग ने समय पर बिल भुगतान की अपील की है.
प्रतिनिधि, महेशपुर: बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने शुक्रवार को महेशपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की. कनीय विद्युत अभियंता रफीकुल आलम के निर्देश पर विभागीय टीम ने अभियान चलाकर 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया वाले दर्जनों उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए.
विभाग की कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही. टीम ने बकाया राशि की जांच के बाद संबंधित उपभोक्ताओं के विद्युत संबंध विच्छेद किए.
10 हजार से अधिक बकाया वालों पर कार्रवाई
विद्युत विभाग की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को कार्रवाई के दायरे में लिया गया, जिनके ऊपर 10 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया था.
विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली बिल की लगातार अनदेखी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
कनीय विद्युत अभियंता रफीकुल आलम ने बताया कि विभागीय कर्मी उमेश महतो ने सहयोगियों के साथ मिलकर क्षेत्र में अभियान चलाया. इस दौरान दर्जनों बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए.
उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है.
बकायेदारों पर आगे भी होगी कार्रवाई
कनीय विद्युत अभियंता रफीकुल आलम ने स्पष्ट किया कि बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि कनेक्शन विच्छेद जैसी कार्रवाई से बचा जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए