गणपति बप्पा की जयकारों से गूंजा महेशपुर, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

भगवान गणेश जी की आरती करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महेशपुर के तिवारीपाड़ा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन रविवार को धूमधाम से हुआ. गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में महिलाओं ने आरती उतारी और भक्तों ने अबीर-गुलाल से उत्सव मनाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर : प्रखंड के तिवारीपाड़ा स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में श्रीश्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन रविवार को धूमधाम से किया गया. पूजा समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन

महिलाओं ने उतारी आरती

विसर्जन यात्रा के दौरान आसपास की महिलाओं ने गणेश प्रतिमा की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की और बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बाद श्रद्धालु ढोल और डीजे की थाप पर झूमते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए.

अबीर-गुलाल से मनाया उत्सव

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा. श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान से अगले वर्ष पुनः आने का न्यौता देते हुए भावभीनी विदाई दी.

बांसलोई नदी में हुआ विसर्जन

निर्धारित मार्ग से होते हुए शोभायात्रा विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन बांसलोई नदी में किया गया.

सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद

मौके पर समिति के अध्यक्ष अमित सिंह, सचिव सन्नी तिवारी, कोषाध्यक्ष जय सिंह, रिजु सिंह, बिक्की राय, सुमित सिंह, गुड्डू रजक, अभिजीत दास, अरिजीत दास, छोटू, बाबुल दास, टिंकू राय, आनंद राय, राहुल सिंह, राणा सिंह, गौतम राय समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola