पाकुड़िया की तीन पंचायतों को 26.49 लाख की सौगात, दो आंगनबाड़ी और शौचालय का उद्घाटन
विकास योजनाओं का उद्घाटन करतीं जिप अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेंब्रम व मौजूद ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network
पाकुड़िया की तीन पंचायतों में 26.49 लाख रुपये की लागत से दो आंगनबाड़ी भवन और सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया गया.
प्रतिनिधि, पाकुड़िया: पाकुड़िया प्रखंड की तीन पंचायतों में रविवार को 26 लाख 49 हजार रुपये की लागत से तीन विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया. जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेंब्रम ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर योजनाओं का उद्घाटन किया. इनमें दो आंगनबाड़ी भवन और एक सामुदायिक शौचालय शामिल हैं.
15वें वित्त आयोग से बना सामुदायिक शौचालय
लागडुम पंचायत के तालवा गांव स्थित डुमरी टोला में 15वें वित्त आयोग की 2 लाख 49 हजार रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया गया.
वहीं बासितकुंडी पंचायत के बासितकुंडी गांव में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन तथा मोहुलपहाड़ी पंचायत के मोहुलपहाड़ी गांव में 12 लाख रुपये की लागत से बने आंगनबाड़ी भवन का भी उद्घाटन किया गया.
पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत
योजनाओं के उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने जिप अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेंब्रम का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से स्वागत किया. ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंट करने के साथ माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया.
शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जोर
मौके पर जिप अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेंब्रम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है.
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण से बच्चों को बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा मिलेगी, जबकि सामुदायिक शौचालय से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे.
मौके पर उप मुखिया अजय भंडारी, उप मुखिया जीवन मुर्मू, संबंधित गांवों के ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए