सीवीवी में छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति करें सुनिश्चित : बीइइओ

महेशपुर. प्रखंड के बीआरसी सभागार में मंगलवार को महेशपुर-वन विद्यालयों के शिक्षकों की गुरु गोष्ठी हुई. अध्यक्षता बीइइओ बाबूराम मुर्मू ने की.
महेशपुर. प्रखंड के बीआरसी सभागार में मंगलवार को महेशपुर-वन विद्यालयों के शिक्षकों की गुरु गोष्ठी हुई. अध्यक्षता बीइइओ बाबूराम मुर्मू ने की. बैठक में बीइइओ ने शिक्षकों को बीते माह की एमडीएम रिपोर्ट जमा करने, सीवीवी में छात्र व शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, मध्याह्न भोजन में उपयोग होने वाले खाद्य तेल की खपत में 10 प्रतिशत कटौती करने सहित कई आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही नया नामांकन अभियान को गति देने, विद्यार्थियों को आयरन की दवा उपलब्ध कराने, योग्य विद्यार्थियों में साइकिल वितरण सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गयी. गुरु गोष्ठी में बीपीओ श्याम ठाकुर, बीआरपी, सीआरपी समेत सभी विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










