आयुष्मान कार्ड से कोई पात्र लाभुक न रहे वंचित, डीसी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ डीसी मेघा भारद्वाज. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन को लेकर डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सभी पात्र लाभुकों के आयुष्मान कार्ड बनाने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने पर जोर दिया गया. योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

पाकुड़ : समाहरणालय में मंगलवार को डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में योजना की प्रगति, पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

सभी पात्र लाभुकों का कार्ड बनाने का निर्देश

डीसी मेघा भारद्वाज ने अधिकारियों को जिले के सभी पात्र लाभुकों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आधार कार्ड में त्रुटि के कारण जिन पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, उनकी समस्या का त्वरित समाधान कराया जाए. कोई भी पात्र लाभुक योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए.

उन्होंने योजना का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया.

आयुष्मान मित्र की बहाली पर जोर

बैठक में आयुष्मान मित्र की बहाली सुनिश्चित करने तथा योजना के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. योजना के सेटअप कॉस्ट से कार्यालय के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने और रिवॉल्विंग फंड का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने को भी कहा गया.

इलाजरत मरीजों की सुविधा का रखें ध्यान

डीसी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. उन्होंने मरीजों को आवश्यक किट उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा.

मिशन मोड में काम करने का निर्देश

अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में काम करते हुए जिले के प्रत्येक पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया. डीसी ने कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को समय पर गुणवत्तापूर्ण और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो.

ये रहे मौजूद

मौके पर सिविल सर्जन प्रवीण कुमार संथालिया, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, डीपीएम, डीपीसी आयुष्मान समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola