इंजीनियरिंग के पुरोधा विश्वेश्वरैया को किया याद, महेशपुर में मनाया अभियंता दिवस
केक काटकरअभियंता दिवस मनाते कर्मी | Prabhat Khabar Network
महेशपुर प्रखंड में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती अभियंता दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके तकनीकी योगदान को याद किया.
महेशपुर : महेशपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को अभियंता दिवस पर भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, एई, जेई सहित अन्य कर्मियों ने विश्वेश्वरैया के चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और केक काटा.
तकनीकी विकास में योगदान को किया याद
बीडीओ, सीओ सहित एई व जेई ने कहा कि विश्वेश्वरैया आज के अभियंताओं के साथ-साथ सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. भारत के तकनीकी एवं आर्थिक विकास में उनका अहम योगदान रहा है.
ये रहे मौजूद
मौके पर एमओ इंद्रजीत राउत, बीपीओ रिजवान फारूकी, बीपीआरओ मजीबुर रहमान, एई उत्तम वैध, जेई रंजीत मंडल, सुजीत मंडल, संजय मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए