दहेज में बाइक और एक लाख की मांग का आरोप, विवाहिता ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया मामला
काल्पनिक फ़ोटो | Prabhat Khabar Network
एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज में बाइक और एक लाख रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पीड़िता के अनुसार, मांग पूरी न होने पर उसे ससुराल से निकाल दिया गया.
प्रतिनिधि, महेशपुर : थाना क्षेत्र के असकंधा गांव निवासी नाफिसा खातून ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने स्थानीय थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी शादी करीब 18 माह पूर्व पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना क्षेत्र अंतर्गत अब्दुल्लापुर गांव के नयापाड़ा निवासी सेखजात शेख के साथ हुई थी.
बाइक और एक लाख रुपये मांगने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही पति सेखजात शेख, ससुर फरमान शेख, सास रोहिमा बीबी, रमजान शेख, सद्दाम शेख व सहजाद शेख एकमत होकर दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों द्वारा पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप है. साथ ही तलाक देने की बात कही जाने लगी.
ससुराल से निकालने का लगाया आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बाद में सभी आरोपियों ने उसे ससुराल से निकाल दिया. वह पिछले करीब 10 माह से अपने मायके में रह रही है. इस दौरान ससुराल वालों ने उसकी किसी तरह की सुध नहीं ली.
सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज
पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 161/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए