डीसी ने वर्चुअल रियलिटी जागरूकता वाहन को किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति रचनात्मक तरीके से जागरूक करने के लिए तमाम कवायद की जा रही है.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने को लेकर स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति रचनात्मक तरीके से जागरूक करने तथा लोगों को मतदान के महत्व को समझाने को लेकर गुरुवार को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा समाहरणालय परिसर से वर्चुअल रियलिटी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपायुक्त ने कहा कि 2019 लोकसभा आम चुनाव में जिस जिस मतदान केंद्र में सबसे कम मतदान प्रतिशत रहा है, वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु इस जागरूकता वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा. उपायुक्त ने वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु तैयार किए गए कंटेंट का भी जायजा लिया. वहीं उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं भी वर्चुअल रियलिटी यंत्र का प्रयोग कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार, एडीपीओ जयेंद्र मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola