बैंक अफसर बनकर बुजुर्ग को लगाया चूना, सात झटकों में खाते से उड़ाये 4.48 लाख
एआई जेनरेटेड फ़ोटो | Prabhat Khabar Network
बैंक अधिकारी बनकर एक ठग ने बुजुर्ग को झांसा देकर 7 बार में खाते से ₹4.48 लाख निकाल लिए. इस साइबर ठगी की शिकायत महेशपुर थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रतिनिधि, महेशपुर : थाना क्षेत्र के बिरकिट्टी गांव निवासी महरूम शेख ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर साइबर ठगी की शिकायत की है. थाने में दिये आवेदन के अनुसार, बीते 14 सितंबर 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का पदाधिकारी बताते हुए कहा कि उनका आधार लिंक नहीं हुआ है और सीनियर सिटीजन कार्ड से भुगतान कराया जा रहा है.
सात बार में निकाले 4.48 लाख रुपये
पीड़ित के अनुसार, इसी बहाने ठग ने उनके बैंक खाते से एक-एक बार करके कुल सात बार में 4 लाख 48 हजार 348 रुपये की निकासी कर ली. खाते से पैसा कटने की जानकारी होने पर पीड़ित ने उसी दिन बैंक मैनेजर को सूचना दी. बैंक से जानकारी मिली कि खाते से रकम निकाल ली गयी है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इसके बाद पीड़ित ने महेशपुर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी. महरूम शेख के आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना में कांड संख्या 159/26 के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए