कृषि विज्ञान केंद्र में फन फैलाये बैठा कोबरा : वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
रेस्क्यू करते वन कर्मी | Prabhat Khabar Network
कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में एक जहरीले कोबरा सांप को देखकर कर्मचारियों में दहशत फैल गई. सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया.
प्रतिनिधि, महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब कर्मियों ने परिसर में एक जहरीले कोबरा सांप को फन फैलाये बैठे देखा. सांप को देखते ही कर्मियों में दहशत का माहौल बन गया.
सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम
इसके बाद केंद्र के कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य अशराफुल शेख कृषि विज्ञान केंद्र परिसर पहुंचे. उन्होंने काफी सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.
घने जंगल में छोड़ा गया सांप
रेस्क्यू किये गये सांप को बाद में सुरक्षित तरीके से घने जंगल में छोड़ दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए