ढोलकट्टा को हराकर गणपुरा बनी चैंपियन, 10 हजार का मिला पुरस्कार
महेशकट्टा फुटबॉल मैदान में आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब सिहली महेशकट्टा द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल गणपुरा और ढोलकट्टा के बीच खेला गया. गणपुरा ने 1-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन का ताज पहना. विजेता टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला.
प्रतिनिधि, पाकुड़िया : प्रखंड के महेशकट्टा फुटबॉल मैदान में आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब सिहली महेशकट्टा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को खेला गया. फाइनल मुकाबले में गणपुरा की टीम ने ढोलकट्टा को एक गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया.
विजेता को 10 हजार का पुरस्कार
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने विजेता टीम को 10 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को सात हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया.
बड़ी संख्या में खेलप्रेमी रहे मौजूद
मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, दीपक बेसरा, संजय हांसदा, भावेश टुडू समेत आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी ग्रामीण उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए