बीएसएफ ने दो मवेशियों के साथ एक बंगलादेशी को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) 115वीं बटालियन के जवानों ने शुक्रवार की मध्य रात्रि दो मवेशियों के साथ एक बांग्लादेशी घुसपैठी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

फरक्का. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) 115वीं बटालियन के जवानों ने शुक्रवार की मध्य रात्रि दो मवेशियों के साथ एक बांग्लादेशी घुसपैठी को गिरफ्तार किया है. कमांडेंट अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के नीमतीता इलाके से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात्रि में मुस्तैद जवानों ने एक बांग्लादेशी घुसपैठी को दो मवेशियों के साथ जाते हुए देखा, तो उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वह तेजी से भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया. घुसपैठी ने अपनी पहचान बांग्लादेश के चपाईनवाबगंज के दुर्लभपुर पोस्ट अंतर्गत जगरनाथपुर निवासी बारिकुल इस्लाम बताया. उससे पूछताछ के बाद शमशेरगंज थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है. कमांडेंट ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवान अपनी फर्ज तत्परता से निभाते हैं. सीमा पर होने वाली गलत गतिविधियों को नाकाम करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola