‘मन की बात’ से मंडल गठन तक! मिशन-2027 का खाका तैयार, भाजपा ने कसी कमर
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिला प्रभारी निवास मंडल | Prabhat Khabar Network
भाजपा पाकुड़ ने मासिक बैठक में 'मन की बात' प्रसारण, मंडल गठन और गुरु रविदास जयंती अभियान पर मंथन किया. मिशन-2027 की रणनीति पर चर्चा.
पाकुड़. भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारियों की मासिक बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिला प्रभारी निवास मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह और दुर्गा मरांडी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं.
आपके शहर में
अधिक से अधिक बूथों पर हो ‘मन की बात’ का प्रसारण
जिला प्रभारी निवास मंडल ने आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का अधिक से अधिक बूथों पर प्रसारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया.
उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ही संभव है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से लोगों के बीच संपर्क और संवाद बढ़ाने की जरूरत है.
मंडल समितियों के गठन और सत्यापन पर जोर
बैठक में सभी मंडल प्रभारियों और प्रवासियों को अपने-अपने मंडलों में मंडल समितियों का गठन कर उसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही सत्यापन रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौंपने को कहा गया.
मंडल स्तर पर नियमित प्रवास, कार्यकर्ताओं से संवाद और बूथ समितियों को सक्रिय बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई.
गुरु रविदास जयंती पर चलेगा समरसता संकल्प अभियान
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गयी. बताया गया कि यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक चलेगा.
अभियान के तहत श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके अंतर्गत जिले के सभी मंडलों में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में कलश भ्रमण कराया जायेगा. विभिन्न मंदिरों में कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे.
बूथ स्तर पर संगठन को और सक्रिय बनाने पर मंथन
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की रणनीति पर चर्चा हुई.
जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत ने बैठक का संचालन किया. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, शर्मिला रजक, जुनास टुडू, अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष सोहन मंडल, राहुल मिश्रा, बानेश्वर सोरेन, मौजेश टुडू, धनेश्वर साहा, अजय भंडारी, करण मंडल, रूबीलाल हांसदा, सुशील साहा, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र त्रिवेदी, सुलेमान शंकर मुर्मू, रामकुमार मंडल, पंकज कुमार साह, पार्वती देवी, प्राची चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए