ePaper

अजहर इस्लाम ने सेवा आधारित राजनीति का किया ऐलान

Updated at : 29 Jan 2026 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
अजहर इस्लाम ने सेवा आधारित राजनीति का किया ऐलान

समाजसेवी अजहर इस्लाम ने कहा कि उनकी राजनीति सत्ता या लाभ के लिए नहीं, बल्कि गरीबों की सेवा और उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए होगी.

विज्ञापन

पाकुड़. पाकुड़ सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत में बुधवार को समाजसेवी सह पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने जनसभा को संबोधित किया. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही. इस दौरान लोगों ने समाजसेवी सह पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम का फूल-मालाओं से स्वागत किया. जनसभा के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जनसभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने कहा कि उनकी राजनीति सत्ता या लाभ के लिए नहीं, बल्कि गरीबों की सेवा और उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए होगी. यदि जनता के आशीर्वाद से उन्हें कभी विधायक बनने का अवसर मिलता है, तो सरकार से मिलने वाली वेतन, टीए, डीए या अन्य किसी भी सरकारी सुविधा की पूरी राशि वे अपने लिए खर्च नहीं करेंगे. यह धन हर महीने अलग-अलग पंचायतों में जाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच समाजहित में समर्पित किया जाएगा. उन्होंने संविधान का उल्लेख करते हुए कहा कि सम्मान के साथ जीने का अधिकार, समानता का अधिकार और न्याय का अधिकार हर नागरिक को प्राप्त है, लेकिन यह अधिकार आज भी गरीब, मज़दूर और वंचित वर्ग तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहे हैं.

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola