चार घंटे तक पाकुड़-दुमका सड़क जाम

Published at :13 Mar 2014 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
चार घंटे तक पाकुड़-दुमका सड़क जाम

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के जितको गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह पांच बजे से पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क को सलपतरा गांव के निकट घंटों जाम किया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी नारायण गुप्ता जाम स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर लगभग चार घंटे बाद सड़क जाम हटाया. प्राप्त जानकारी […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के जितको गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह पांच बजे से पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क को सलपतरा गांव के निकट घंटों जाम किया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी नारायण गुप्ता जाम स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर लगभग चार घंटे बाद सड़क जाम हटाया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को जितको गांव निवासी गांदी पहाड़िन चलती बस से गिर पड़ी जिसके कारण उसका पैर टूट गया.

घटनास्थल पर ही महिला को छोड़ कर बस चालक फरार हो गया. घटना के दूसरे दिन सैकड़ों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सनातन मरांडी, जोगिन मरांडी, बाबूलाल मुमरू, जबरा पहाड़िया, सोनिया पहाड़िया आदि के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया. सड़कजाम कर रहे ग्रामीण बस मालिक से घायल महिला की इलाज को लेकर मुआवजे की मांग कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola