सप्ताहभर में बूचड़खानों का निर्गत होगा लाइसेंस
Updated at : 26 Apr 2017 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश . मापदंडों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई: एसडीओ अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को बूचड़खाना के दुकानदारों की बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने किया. बैठक के दौरान एसडीओ श्री लाल की ओर से बूचड़खाना के लाइसेंस लेने के विधि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी […]
विज्ञापन
निर्देश . मापदंडों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई: एसडीओ
अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को बूचड़खाना के दुकानदारों की बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने किया. बैठक के दौरान एसडीओ श्री लाल की ओर से बूचड़खाना के लाइसेंस लेने के विधि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.
पाकुड़ : एसडीओ ने कहा कि नगर परिषद से बूचड़खाना का एनओसी लेकर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ से लाइसेंस लेना होगा. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर बूचड़खाना का लाइसेंस दुकानों को निर्गत करा दिया जायेगा. इसके बाद ही क्षेत्र में बूचड़खाना का संचालन किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बूचड़खाना में दो तरह का लाइसेंस लेना होगा. जिसमें एक लाइसेंस वधशाला व दूसरा लाइसेंस मांस ब्रिकी का लेना होगा. कहा कि बूचड़खाना में सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देना होगा.
उन्होंने कहा कि बूचड़खाना में वध होने वाले पशुओं का पशु विभाग से स्वास्थ्य जांच कराना अनिवार्य है. उपरोक्त लाइसेंस के निर्गत होने के बाद एक बूचड़खाना में प्रतिदिन 50 मुर्गा-मुर्गी व 10 बकरे को ही काटने का नियम है. अगर किसी भी व्यक्ति की ओर से बिना लाइसेंस व उपरोक्त मापदंड का ध्यान नहीं रखा गया तो उक्त दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की भी बात कही गयी. गौरतलब हो कि28 मार्च में गृह विभाग के प्रधान सचिव के आदेश पर सभी बिना लाइसेंस के बूचड़खाना को बंद करने का निर्देश दिया गया था. जिसके बाद शहर के बूचड़खाना के दुकानदारों की ओर से उपरोक्त दुकानों का बंद कर दिया गया.
जिसके बाद उक्त दुकानदारों के समक्ष बेरोजगारी की स्थित बन गयी थी. इसके बाद एसडीओ ने बैठक पर उपरोक्त दुकानों को लाइसेंस लेने के विधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. मौके पर भू अर्चन पदाधिकारी परितोष ठाकुर, सामाजिक सुरक्षा निदेशक आरके सिंह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह सीओ प्रशांत लायक, जिला पशुपालन पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग के शंकर कुमार लाल के अलावे कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुखतार हुसैन, बूचड़खाना के दुकानदार मो शमाल, सयादुल शेख, मो मनान अंसारी, इबराहीम सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




