अमड़ापाड़ा मे विधायक का हुआ भव्य स्वागत

अमड़ापाड़ा : सोमवार को नवचयनित विधायक साइमन मरांडी के चुनाव जीतने के बाद पहली बार अमड़ापाड़ा आने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका पुरे जोश के साथ फूलों का माला पहनाया कर भव्य स्वागत किया. जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी गयी . जुलूस में काफी संख्या मे […]
अमड़ापाड़ा : सोमवार को नवचयनित विधायक साइमन मरांडी के चुनाव जीतने के बाद पहली बार अमड़ापाड़ा आने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका पुरे जोश के साथ फूलों का माला पहनाया कर भव्य स्वागत किया. जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी गयी . जुलूस में काफी संख्या मे मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ता भी शामिल हुए.
विधायक ने विजय जुलूस को संबोधित करते हुए कहा यह मेरी जीत नहीं जनता की जीत है. विधायक साइमन ने कहा कि पार्टी क्षेत्र वासियों के विकास के लिए कटिबद्ध है. मौके पर मंटू भगत, संतोष भगत, रंजीत भगत, गौतम कुमार, निखिल कुमार, अमित भगत ,सुभान बेसरा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




