फाड़ कर फेंके गये नोट मामले की गुत्थी सुलझाना बनी चुनौती
Updated at : 17 Jan 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के कुड़ापाड़ा स्थित एक सूखे बांध में पिछले दिनों लाखों रुपये के पुराने हजार व पांच सौ के नोट को कैंची से काट कर फेंके जाने मामले की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. पुलिस को उक्त मामले में अब तक […]
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के कुड़ापाड़ा स्थित एक सूखे बांध में पिछले दिनों लाखों रुपये के पुराने हजार व पांच सौ के नोट को कैंची से काट कर फेंके जाने मामले की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. पुलिस को उक्त मामले में अब तक कुछ भी हाथ नहीं लगा है. गौरतलब हो कि पिछले दिनों लाखों रुपये के पुराने हजार व पांच सौ के नोट को कैंची से काट कर उपरोक्त सूखे बांध में फेंक दिया गया था. उपरोक्त घटना से पाकुड़ क्षेत्र में काफी सनसनी फैल गयी थी. लोगों के बीच उक्त घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही है. इधर पुलिस के मुताबिक फेंके गये नोट की जानकारी पुलिस को देर से हुई थी.
जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो नोट गायब था. पुलिस को फेंके गये नोट हाथ नहीं आना भी कई रहस्य को दर्शाता है. सवाल यह उठता है कि जब घटना स्थल पर हजार व पांच सौ रूपये के लाखों कटे पुराने नोट को फेंका गया था तो किन परिस्थिति में पुलिस के आने से पूर्व ही नोटों को उठा लिया गया. हालांकि पुलिस इस मामले की भी जांच में जुटी है. बहरहाल यह कहना मुश्किल होगा कि पुलिस उक्त मामले की गुत्थी सुलझा पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




