संकल्प रैली को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

Published at :27 Dec 2013 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
संकल्प रैली को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

पाकुड़िया/अमड़ापाड़ा : आगामी 29 दिसंबर को नरेंद्र मोदी की आयोजित विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में मोटर साइकिल रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दर्जनों गांवों का भ्रमण किया और ग्रामीणों के बीच रैली […]

विज्ञापन

पाकुड़िया/अमड़ापाड़ा : आगामी 29 दिसंबर को नरेंद्र मोदी की आयोजित विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में मोटर साइकिल रैली निकाली गयी.

रैली के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दर्जनों गांवों का भ्रमण किया और ग्रामीणों के बीच रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रण पत्र बांटा. रैली को सफल बनाने में संजय , दीपक साहा, बलराम नाग, हृदयानंद भगत, तपन मंडल आदि सक्रिय दिखे. अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल रैली निकाली.

रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने अमड़ापाड़ा बाजार एवं बासमती गांव का भ्रमण किया और लोगों से 29 दिसंबर की रैली में भाग लेने की अपील की. रैली को सफल बनाने में मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, वीरेंद्र गिरी, संतोष सिंह, हंस राज, आनंद राज, बाबूधन मुमरू, श्रीराम कुमार आदि सक्रिय दिखे.

रथ यात्र में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

लिट्टीपाड़ा/हिरणपुर : लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने आमंत्रण रथ यात्र के माध्यम से संपर्क अभियान चलाया और रांची में आयोजित विजय संकल्प रैली मे भाग लेने को लेकर आमंत्रण पत्र ग्रामीणों के बीच बांटा.

यहां भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोरचा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सोम मरांडी एवं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष साहेब हांसदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संपर्क अभियान चलाया. चलाये गये अभियान के तहत सैकड़ों लोगों को रैली भाग लेने के लिए आमंत्रण पत्र दिया गया.

हिरणपुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्रखंड मुख्यालय में भाजपा द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया और लोगों से रांची में आयोजित विजय संकल्प रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गयी. कार्यकर्ताओं द्वारा आमंत्रण पत्र भी बांटा गया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, सुनील सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष लखी साहा, बादल बर्धन, मुनीलाल मंडल आदि मौजूद थे.

महेशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड मुख्यालय में नरेन साहा के नेतृत्व में मोटर साइकिल रैली निकाली गयी. रैली में तमाल बनर्जी, मनोज सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola