वृद्धावस्था पेंशन के लिए लगायी गुहार

पाकुड़िया : प्रखंड के पलियादाहा पंचायत की वृद्ध महिला जलातून बीबी ने बीडीओ से वृद्धापेंशन योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगायी. उक्त वृद्ध महिला ने बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया कि एक वर्ष पूर्व उन्हें वृद्धापेंशन योजना का लाभ मिलता था. उन्होंने बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया कि पाकुड़िया स्टेट बैंक के खाते से […]
पाकुड़िया : प्रखंड के पलियादाहा पंचायत की वृद्ध महिला जलातून बीबी ने बीडीओ से वृद्धापेंशन योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगायी. उक्त वृद्ध महिला ने बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया कि एक वर्ष पूर्व उन्हें वृद्धापेंशन योजना का लाभ मिलता था.
उन्होंने बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया कि पाकुड़िया स्टेट बैंक के खाते से पेंशन योजना का भुगतान हो रहा था और बीते दस माह से उक्त योजना के तहत पेंशन नहीं मिल रहा . बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुमरू ने मामले की जांच कराकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन उक्त वृद्ध महिला को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




