केरोसिन वितरण में पकड़ी धांधली

पाकुड़ : एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने सोमवार को जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत घाघरजनी पंचायत के तीन राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान राशन डीलर चेतन मरांडी भाग खड़े हुए. एसडीओ ने कम मात्र एवं निर्धारित दर से अधिक राशि केरोसिन तेल में लिये जाने की लाभुकों द्वारा की गयी शिकायत […]
पाकुड़ : एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने सोमवार को जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत घाघरजनी पंचायत के तीन राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान राशन डीलर चेतन मरांडी भाग खड़े हुए.
एसडीओ ने कम मात्र एवं निर्धारित दर से अधिक राशि केरोसिन तेल में लिये जाने की लाभुकों द्वारा की गयी शिकायत पर लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश दिया. वहीं राशन डीलर राजेश मरांडी के दुकान पर निरीक्षण के दौरान केरोसिन तेल के भंडार एवं वितरण पंजी में तालमेल नहीं पाया गया.
एसडीओ ने बताया कि जिस तिथि को भंडार पंजी में भंडार शून्य दर्शाया गया है उसी तिथि वितरण पंजी में वितरण अंकित कर दिया गया. लाभुकों द्वारा माह दिसंबर का केरोसिन डीलर मरांडी वितरण नहीं किये जाने की भी शिकायत की. एसडीओ ने राशन डीलर राजेश मरांडी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया.
निरीक्षण के दौरान राशन डीलर शिव कुमार द्वारा लाभुकों से अधिक राशि लेकर केरोसीन तेल वितरण की शिकायत लाभुकों द्वारा की गयी. मिली उक्त शिकायत पर राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




