बम विस्फोट से ग्रामीणों में दहशत

Published at :17 Dec 2013 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
बम विस्फोट से ग्रामीणों में दहशत

हिरणपुर : हिरणपुर प्रखंड के रामाकुड़ा डेम के निकट सोमवार को बम विस्फोट हुआ. इससे ग्रामीणों में दहशत है. वहीं बम विस्फोट की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बनारसी प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे और आधा दर्जन देशी जिंदा बम को बरामद किया. गांव के कुछ बच्चे डेम में मछली मारने गये थे. इसी दौरान […]

विज्ञापन

हिरणपुर : हिरणपुर प्रखंड के रामाकुड़ा डेम के निकट सोमवार को बम विस्फोट हुआ. इससे ग्रामीणों में दहशत है. वहीं बम विस्फोट की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बनारसी प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे और आधा दर्जन देशी जिंदा बम को बरामद किया. गांव के कुछ बच्चे डेम में मछली मारने गये थे. इसी दौरान उनकी नजर एक थैली पर पड़ी.

जब बच्चों ने थैला खोला तो उसमें देशी बम देखा. मामले की सूचना बच्चों ने अपने अभिभावकों को दी गयी. सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंची और देशी जिंदा बम को बरामद किया. ग्रामीणों के मुताबिक तीन चार बम भी फटे जिसके कारण लोगों में दहशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola