पुलिस को मिले अहम सुराग

Published at :17 Dec 2013 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को मिले अहम सुराग

पाकुड़ : मंत्री साईमन मरांडी के पुत्र दिनेश विलियम मरांडी से एसएमएस के जरिये एक करोड़ रुपये लेवी मांगने के मामले में जिले की पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उस मोबाइल को ही बरामद कर लिया है जिससे मंत्री पुत्र को धमकी भरा एसएमएस भेजा गया […]

विज्ञापन

पाकुड़ : मंत्री साईमन मरांडी के पुत्र दिनेश विलियम मरांडी से एसएमएस के जरिये एक करोड़ रुपये लेवी मांगने के मामले में जिले की पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उस मोबाइल को ही बरामद कर लिया है जिससे मंत्री पुत्र को धमकी भरा एसएमएस भेजा गया था. सूत्र का यह भी दावा है कि हिरासत में लिये गये लोगों में से एक ने मुख्य आरोपी का नाम भी पुलिस को बताया है और उस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी भी की जा रही है.

एसडीपीओ चंदन कुमार झा ने कहा कि धमकी भरा एसएमएस मामले मे पुलिस को सुराग मिले है और मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. मामले का उद्भेदन शीघ्र होगा और आरोपी को भी गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola