तीन सड़क दुर्घटनाओं में नौ घायल

Published at :15 Dec 2013 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
तीन सड़क दुर्घटनाओं में नौ घायल

पाकुड़ : जिले के तीन अलग-अलग स्थानों में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में नौ लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर के निकट दो मोटर साइकिल […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिले के तीन अलग-अलग स्थानों में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में नौ लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर के निकट दो मोटर साइकिल के हुई टक्कर में शिक्षक उदयानंद झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के चापाडांगा गांव के निकट एक बिना नंबर के वाहन द्वारा ठेला को धक्का मार देने से छह लोग जख्मी हो गये.

इसमें नेशा बीबी, मसकुरा, तैबूर शेख, रेक्सोना खातून, मैनुल शेख व एक तीन वर्षीय बच्ची जख्मी हो गयी है. सभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शैतानखाना गांव के निवासी है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भरती कराया. तीसरी घटना शुक्रवार की देर रात्रि में अमड़ापाड़ा लिंक रोड पर शहरगांव के निकट घटी. एक डंफर सड़क के किनारे खड़ी थी.

उसे पीछे से दूसरे डंफर ने धक्का मार दिया. जिसके कारण चालक दशरथ साहा व खलासी राजेंद्र हेंब्रम जख्मी हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola