पंचायत भवन में नक्सलियों ने चिपकाया पोस्टर

बिंदापाथर : फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया पंचायत भवन में पोस्टर चिपका कर ग्रामीणों को भयभीत कर दिया है. मंगलवार सुबह पोस्टरबाजी की जानकारी गांववालों को मिली. तत्काल इसकी सूचना थाने में दी गयी. पुलिस इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बता रही है. पोस्टर में गरीबों को हक देने की बात कही गयी है. निवेदक में […]
बिंदापाथर : फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया पंचायत भवन में पोस्टर चिपका कर ग्रामीणों को भयभीत कर दिया है. मंगलवार सुबह पोस्टरबाजी की जानकारी गांववालों को मिली. तत्काल इसकी सूचना थाने में दी गयी.
पुलिस इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बता रही है. पोस्टर में गरीबों को हक देने की बात कही गयी है. निवेदक में कमांडर नक्सली लिखा गया है. जिसमें गरीबों की शिकायत मिलने पर पंचायत कर्मियों को मार डालने की धमकी दी गयी है.
साथ ही कहा गया है कि गरीबों को तंग करना बंद करो. गरीबों को हक दिलाने के लिए सभी पंचायत सदस्य गांव गांव घूमे. अगर गरीबों को हम नहीं मिलता है तो आप लोगों की एक मात्र सजा मौत है. वहीं पुलिस निरीक्षक अमरनाथ ठाकुर ने बताया की पोस्टर को जब्त कर लिया गया है. ये शरारती तत्वों को काम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




