तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत

हिरणपुर : प्रखंड के दुल्मीडांगा गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गयी है. गांव के स्व. अनिल साहा का छह वर्षीय व रवि साहा का पांच वर्षीय बेटा साथ खेल रहे थे. दोनों घर के समीप स्थित तालाब में डूब गये. परिजनों द्वारा दोनों बच्चे की काफी देर […]
हिरणपुर : प्रखंड के दुल्मीडांगा गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गयी है. गांव के स्व. अनिल साहा का छह वर्षीय व रवि साहा का पांच वर्षीय बेटा साथ खेल रहे थे. दोनों घर के समीप स्थित तालाब में डूब गये. परिजनों द्वारा दोनों बच्चे की काफी देर से घर नहीं आने पर खोजबीन शुरू की.
दोनों बच्चों को तालाब में बेहोशी अवस्था में तैरते हुए पाया. बच्चों की नाजूक स्थित को देख तुरंत सीएचसी हिरणपुर लाया, जहां प्रभारी चिकित्सक डा सतीश चंद्र सिंह ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया. ग्रामीण उर्मिला देवी, मनोज कुमार साहा ने बताया कि दोनों बच्चे को दिन के 12 बजे से ढूंढ रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




