दहेज लोभी पिता ने बेटी को जमीन पर पटका

पाकुड़ : दहेज नहीं मिलने पर गुस्साये पिता ने अपने ही खून को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहसपुर का है. जहां पिता समंदर शेख ने दहेज की लालच में चार माह की बच्ची को जमीन पर पटक दिया. हालांकि पिता के इस क्रूर घटना के बाद भी बच्ची […]
पाकुड़ : दहेज नहीं मिलने पर गुस्साये पिता ने अपने ही खून को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहसपुर का है. जहां पिता समंदर शेख ने दहेज की लालच में चार माह की बच्ची को जमीन पर पटक दिया.
हालांकि पिता के इस क्रूर घटना के बाद भी बच्ची सुरक्षित है, लेकिन मामलों को लेकर बच्ची की मां काइना बीवी महिला थाना पहुंची. वहां उसने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
महिला थाना कांड संख्या 93/13 भादवि की धारा 498ए, 323, 307, 504/34 के तहत बच्ची के पिता सिकंदर शेख के अलावे आबूसामा शेख, रबीना बीबी, रफिक मल्लिक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस को दिये बयान में काइना ने बताया है कि दो वर्ष पूर्व उसका विवाह जोगीगढ़िया गांव निवासी सिकंदर शेख के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति सहित ससुराल वालों ने दहेज के रूप में 30 हजार रुपये मांगने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




