‘देश में परिवर्तन की लहर’

Published at :05 Dec 2013 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
‘देश में परिवर्तन की लहर’

मुरलीपहाड़ी : भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक नारायणपुर में प्रखंड अध्यक्ष निमाई सेन के अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेश राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. इस दौरान निर्णय लिया गया कि आठ दिसंबर को भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की जो बैठक प्रास्तावित है. उसमें कार्य समिति सभी मंच मोरचा कार्यसमिति […]

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी : भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक नारायणपुर में प्रखंड अध्यक्ष निमाई सेन के अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेश राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. इस दौरान निर्णय लिया गया कि आठ दिसंबर को भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की जो बैठक प्रास्तावित है.

उसमें कार्य समिति सभी मंच मोरचा कार्यसमिति एवं प्रखंड के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित हो इसकी रणनीति बनायी गयी. बैठक में प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी. ताकि प्रखंड कार्यसमिति के शतप्रतिशत कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हो सके.

साथ ही रांची में 29 दिसंबर को पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित रैली की तैयारी की भी चर्चा हुई. इस बाबत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेश राय ने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता को देखते हुए परिवर्तन की लहर चल रही है.

लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. श्री राय ने कहा कि अभी से ही गांव-गांव मोदी का संदेश कार्यकर्ता पहुंचाये. उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर को कार्यसमिति की बैठक में नाला विधायक सत्यानंद झा, पूर्व विधायक सुनील सोरेन, राष्ट्रीय सचिव डॉ लुईस मरांडी, वरीय नेता तरुण गुप्ता उपस्थित रहेंगे. बैठक में संजय मंडल, सोमनाथ सिंह, बमशंकर दुबे, बबीता झा, दीपक सिन्हा, सरयु पंडित, मृत्युंजय ओझा, कमलेश पांडेय, अजरुन सोरेन, संजय पोद्दार, काशीनाथ राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola