कम समय में करेंगे विकास : हेमंत

Published at :01 Dec 2013 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
कम समय में करेंगे विकास : हेमंत

पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के डुमरिया में आयोजित सिदो-कान्हू मेला समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व मंत्री साइमन मरांडी पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा : सरकार चलाने का हमें कम समय मिला है पर हम राज्य का संपूर्ण विकास करेंगे और जनता का विश्वास खोने नहीं […]

विज्ञापन

पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के डुमरिया में आयोजित सिदो-कान्हू मेला समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व मंत्री साइमन मरांडी पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा : सरकार चलाने का हमें कम समय मिला है पर हम राज्य का संपूर्ण विकास करेंगे और जनता का विश्वास खोने नहीं देंगे.

वृद्धाओं को पेंशन व जरूरतमंदों को बीपीएल का लाभ दिलाने का काम सरकार प्रमुखता से करेगी. इस दिशा में प्रयास भी जारी है. सरकार प्रदेश का बेहतर विकास करने को लेकर सरकार वचनबद्ध है. आवश्यकता है जनता को सकारात्मक सहयोग करने की. मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण जागरूक होकर विकास योजनाओं का लाभ उठायें.

उन्होंने हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि विकास धरातल पर उतारने के लिए जनता को भी आगे बढ़ कर आगे आना होगा.

मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों से विकास को लेकर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद के प्रातिनिधियों को लिखित रूप से पत्र देने की अपील की ताकि गांव तक विकास की किरण पहुंचे और लोग उससे लाभांवित हो सके.

गांव के विकास के लिए घर का विकास जरूरी : शिबू

मौके पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी गयी और हमें राज्य भी मिला. राज्य को बेहतर बनाने के लिए सरकार काम कर रही है. गांव के विकास के लिए घर का विकास जरूरी है. उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील की.

ग्रामीण मेहनत करें सरकार न केवल उन्हें मदद करने के लिए तैयार है बल्कि गांव को विकसित करने के लिए भी. डुमरिया सिदो कान्हु मेला के मौके पर आयोजित जनसभा का संचालन ग्रामीण कार्य मंत्री साईमन मरांडी ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधायक सुशीला हांसदा ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola