बीइइओ ने किया निरीक्षण मिली अनियमितता

मुरलीपहाड़ी : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घाटी ने मंगलवार को नारायणपुर अंचल के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकतर विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम पायी गयी. उन्होंने मवि मदनाडीह, उप्रावि जमुनीयांच, हरलाटांड़, उप्रावि रायडीह, उउवि पबिया के प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश […]
मुरलीपहाड़ी : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घाटी ने मंगलवार को नारायणपुर अंचल के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकतर विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम पायी गयी.
उन्होंने मवि मदनाडीह, उप्रावि जमुनीयांच, हरलाटांड़, उप्रावि रायडीह, उउवि पबिया के प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया. इस दौरान उप्रावि जमुनीयांचक के व्यवस्थित व्यवस्था व बच्चों के पठन-पाठन के तरीके पर प्रबंधन व शिक्षकों के क्रि याकलाप पर संतोष जताया. उन्होंने उप्रावि रायडीह के शिक्षक सत्यनारायण सिंह के लंबी अवकाश पर रहने से असंतोष जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




