कर्मियों की नियुक्ति हो स्थायी

तीन दिन काम नहीं करेंगे मनरेगा कर्मी, रखी मांगें पाकुड़ : 13 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की ओर से आहूत तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जिले के मनरेगा कर्मी चले गये. हड़ताली मनरेगा कर्मियों द्वारा संघ के अध्यक्ष सुप्रकाश बास्की के नेतृत्व में समाहरणालय के निकट धरना भी दिया गया. […]
तीन दिन काम नहीं करेंगे मनरेगा कर्मी, रखी मांगें
पाकुड़ : 13 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की ओर से आहूत तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जिले के मनरेगा कर्मी चले गये. हड़ताली मनरेगा कर्मियों द्वारा संघ के अध्यक्ष सुप्रकाश बास्की के नेतृत्व में समाहरणालय के निकट धरना भी दिया गया. धरना पर बैठे कर्मियों ने हमारी सेवा स्थायी करों, मनरेगा कर्मियों के साथ भेदभाव की नीति बंद करों, समान काम समान वेतन नीति लागू करना होगा आदि नारे लगाये. धरना को सफल बनाने में मनरेगा कर्मी गोपाल गौतम, अनुपम मिश्र, सुधांशु शेखर सिंह, सुमित कुमार, अमित कुमार, बाबूलाल मरांडी, सुशील कुमार पांडेय आदि ने हिस्सा लिया.
धरना को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष श्री बास्की ने कहा कि सरकार मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है. उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मेहनत की वजह से मजदूरों को न केवल समय पर मजदूरी व रोजगार मिल रहे है. बल्कि विकास योजनाएं भी धरातल पर उतरी हैं, बावजूद हमें उपेक्षित रखने का काम किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




