विवाद सुलझाने गयी पुलिस पर पथराव

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तलवाडांगा गांव में ग्रामीणों के दो गुटों के बीच हुई विवाद को सुलझाने गयी पुलिस पर शनिवार को ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया. पथराव के कारण एक महिला उषा देवी एवं होमगार्ड के जवान जख्मी हो गये. पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया. जानकारी […]
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तलवाडांगा गांव में ग्रामीणों के दो गुटों के बीच हुई विवाद को सुलझाने गयी पुलिस पर शनिवार को ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया. पथराव के कारण एक महिला उषा देवी एवं होमगार्ड के जवान जख्मी हो गये.
पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया. जानकारी के अनुसार मवेशी के खेत में चरने को लेकर तलवाडांगा गांव के दो गुटों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ और मारपीट होने लगी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. आक्रोशित ग्रामीणों ने यह कहकर पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया कि सूचना के काफी देर बाद पुलिस क्यों पहुंची. ग्रामीणों ने गुस्से में पुलिस वाहन को घंटों रोके रखा. थानेदार सहित पुलिस के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शांत कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




