पंडालों में स्थापित हुई मां काली की प्रतिमा

Published at :03 Nov 2013 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
पंडालों में स्थापित हुई मां काली की प्रतिमा

पाकुड़ : जिले के दर्जनों स्थानों पर मां काली की पूजा अर्चना को लेकर शनिवार की संध्या मां काली की प्रतिमा स्थापित की गयी. वहीं पूजा समितियों ने भव्य पंडाल व आकर्षक विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गयी. जिला मुख्यालय के नित्य काली मंदिर, कालीतल्ला श्मशान काली मंदिर, ग्राम रक्षा खेपा काली मंदिर, आनंदमयी मंदिर, […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिले के दर्जनों स्थानों पर मां काली की पूजा अर्चना को लेकर शनिवार की संध्या मां काली की प्रतिमा स्थापित की गयी. वहीं पूजा समितियों ने भव्य पंडाल व आकर्षक विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गयी.

जिला मुख्यालय के नित्य काली मंदिर, कालीतल्ला श्मशान काली मंदिर, ग्राम रक्षा खेपा काली मंदिर, आनंदमयी मंदिर, तांतीपाड़ा, रेलवे मैदान, कालिकापुर, सुभाष चौक, बागतीपाड़ा आदि स्थानों में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गयी है. अमड़ापाड़ा . प्रखंड मुख्यालय व डुमरचीर गांव में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गयी.

महेशपुर में खेपाकाली मंदिर, मां आनंदमयी, श्मशान काली मंदिर, रखाल काली, सिद्धेश्वर काली मंदिर व पाकुड़िया में मोगलाबांध, गणपुरा, पलियादाहा, फुलझिंझरी, चीरूडीह, बन्नोग्राम आदि गांवों में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola