गबन मामले में 104 वर्षीय बुजुर्ग को जेल

Updated at : 21 Aug 2015 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
गबन मामले में 104 वर्षीय बुजुर्ग को जेल

महेशपुर . महेशपुर थाना पुलिस ने गबन के एक मामले में 104 वर्षीय अभियुक्त कपील प्रसाद भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना क्षेत्र के सीलमपुर निवासी कपील प्रसाद भगत के विरुद्ध पीसीआर संख्या 269/09 भादवि की धारा 465 के तहत मामला दर्ज था. गुरुवार को महेशपुर थाना के एएसआई मोहन दास ने उन्हें […]

विज्ञापन
महेशपुर . महेशपुर थाना पुलिस ने गबन के एक मामले में 104 वर्षीय अभियुक्त कपील प्रसाद भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना क्षेत्र के सीलमपुर निवासी कपील प्रसाद भगत के विरुद्ध पीसीआर संख्या 269/09 भादवि की धारा 465 के तहत मामला दर्ज था. गुरुवार को महेशपुर थाना के एएसआई मोहन दास ने उन्हें हटिया परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
एएसआई मोहन दास ने बताया कि वर्ष 2009 में पीसीआर केस के आधार पर थाना में कपील प्रसाद भगत के विरुद्ध गबन का मामला दर्ज किया गया था. उसी समय से वह फरार चल रहा था. वर्तमान में पुलिस के लिए यह एक फरारी अभियुक्त था. न्यायालय ने उसके विरुद्ध कुर्की जब्ती का भी निर्देश निर्गत किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola