विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग

Published at :02 Oct 2013 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग

हिरणपुर : प्रखंड के तोड़ाई उत्क्रमित उच्च विद्यालय में निर्माणाधीन विद्यालय भवन में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की है. ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता जांच की मांग की है. इस संबंध में जांच को लेकर विभाग के वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखा […]

विज्ञापन

हिरणपुर : प्रखंड के तोड़ाई उत्क्रमित उच्च विद्यालय में निर्माणाधीन विद्यालय भवन में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की है. ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता जांच की मांग की है. इस संबंध में जांच को लेकर विभाग के वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखा है.

ग्रामीण राजेश कुमार मंडल, विकास कुमार साह, खेदन रविदास, देवा मंडल, प्रकाश कुमार, अजरुन मंडल, दीपक कुमार वर्मा आदि ने अधिकारियों को लिखे पत्र में बताया है कि विरोध करने पर परियोजना के सहायक कनीय अभियंता द्वारा छत ढलाई के लिए लगाये गये पुराने छड़ को हटा दिया गया, लेकिन टाइ बीम पिलर में लगाये गये पुराने छड़ जस के तस हैं. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola