सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Published at :27 Sep 2013 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

महेशपुर : प्रखंड के अमरापाड़ा पाकुड़ पैनम लिंक रोड पर पीपल जोड़ी गांव के निकट बुधवार की देर रात डंपर के धक्के से माइकल सोरेन (40) की मौत हो गयी. घटना के बाद डंपर चालक डंपर लेकर फरार हो गया. सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर पीपलजोड़ी गांव के ग्रामीणों ने रात में ही […]

विज्ञापन

महेशपुर : प्रखंड के अमरापाड़ा पाकुड़ पैनम लिंक रोड पर पीपल जोड़ी गांव के निकट बुधवार की देर रात डंपर के धक्के से माइकल सोरेन (40) की मौत हो गयी. घटना के बाद डंपर चालक डंपर लेकर फरार हो गया. सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर पीपलजोड़ी गांव के ग्रामीणों ने रात में ही सड़क जाम कर दिया.

इससे गुरुवार सुबह तक डंपरों से कोयले की आपूर्ति बाधित रही. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया. पैनम अधिकारियों की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की घोषणा के बाद लोगों ने सड़क जाम हटा दिया. घटना को लेकर चौकीदार भीम सोरेन के बयान पर कांड संख्या 273/13 दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola