29.60 करोड़ होंगे खर्च

मुर्गाडांगा गांव का होगा विकास हिरणपुर :हिरणपुर प्रखंड के देवपुर पंचायत अंतर्गत मुर्गाडांगा अनुसूचित जनजाति बहुल गांव को अनुसूचित जाति सह जनजाति विकास निगम, रांची की ओर से 29.60 करोड़ रुपये खर्च कर विकसित गांव बनाया जायेगा. इसके लिए बुधवार को निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामसभा आयोजित की गयी. इसमें निगम के क्षेत्रीय […]
मुर्गाडांगा गांव का होगा विकास
हिरणपुर :हिरणपुर प्रखंड के देवपुर पंचायत अंतर्गत मुर्गाडांगा अनुसूचित जनजाति बहुल गांव को अनुसूचित जाति सह जनजाति विकास निगम, रांची की ओर से 29.60 करोड़ रुपये खर्च कर विकसित गांव बनाया जायेगा. इसके लिए बुधवार को निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामसभा आयोजित की गयी.
इसमें निगम के क्षेत्रीय पदाधिकारी एनके श्रीवास्तव, स्वयं सेवी संस्था संत रविदास के मानिक चंद्र राम, अंजु कुमारी, जिला परिषद सदस्य शिव चरण मालतो मौजूद थे. निगम के क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पाकुड़ जिले के एक मात्र मुर्गाडांगा का चयन निगम ने किया है.
पूरे गांव में आधारभूत संरचना विकसित करने व ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 29.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति भारत सरकार ने दी है. प्रथम चरण में 37.25 लाख रुपये की राशि से सोलर लाइट, शौचालय, भवन निर्माण, डीप बोरिंग, चापानल, नाली निर्माण आदि कार्य किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




