विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र लगाने का निर्देश

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के वैसे विद्यालय जहां अब तक अग्निशमन यंत्र नहीं लगाये गये वहां अग्निशमन यंत्र लगाया जायेगा. इस संबंध में प्रधानाध्यापकों को दो दिनों के अंदर अग्निशमन यंत्र लगाने का आदेश प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम ठाकुर ने दिया है. श्री ठाकुर ने बताया कि प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बरमसिया, राजकीय बुनियादी विद्यालय अमड़ापाड़ा, […]
अमड़ापाड़ा : प्रखंड के वैसे विद्यालय जहां अब तक अग्निशमन यंत्र नहीं लगाये गये वहां अग्निशमन यंत्र लगाया जायेगा. इस संबंध में प्रधानाध्यापकों को दो दिनों के अंदर अग्निशमन यंत्र लगाने का आदेश प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम ठाकुर ने दिया है.
श्री ठाकुर ने बताया कि प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बरमसिया, राजकीय बुनियादी विद्यालय अमड़ापाड़ा, प्राथमिक विद्यालय नूनपाड़ा, मध्य विद्यालय पकलो, प्राथमिक विद्यालय विशनपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पचुवाड़ा, चांदपुर, जमरी संथाली, डांगापाड़ा, नवप्राथमिक विद्यालय केराटोला, चाभी सहित 15 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दो दिनों के अंदर अग्निशमन यंत्र लगाने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




