ओके :::::: योजनाओं में पारदर्शिता के लिए अंकेक्षण जरूरी : डीसी

Updated at : 19 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::::::  योजनाओं में पारदर्शिता के लिए अंकेक्षण जरूरी : डीसी

अपेक्षा से काफी कम पहुंचे कार्यशाला में पंचायत सचिव व पंचायत प्रतिनिधि प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के रवींद्र नगर भवन में गुरुवार को मनरेगा व इंदिरा आवास के द्वितीय चरण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन डीसी केके दास ने किया. मौके पर डीडीसी नेसार अहमद, आइटीडीए निदेशक सुनील […]

विज्ञापन

अपेक्षा से काफी कम पहुंचे कार्यशाला में पंचायत सचिव व पंचायत प्रतिनिधि प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के रवींद्र नगर भवन में गुरुवार को मनरेगा व इंदिरा आवास के द्वितीय चरण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन डीसी केके दास ने किया. मौके पर डीडीसी नेसार अहमद, आइटीडीए निदेशक सुनील सिंह, अपर समाहर्ता गंदूर उरांव के अलावे सभी प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ, मनरेगा से जुडे़ कर्मी व पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कार्यशाला में वित्तीय वर्ष 2014-15 के इंदिरा आवास एवं मनरेगा योजना का किये जाने वाले सामाजिक अंकेक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कार्यशाला में ग्राम, पंचायत व प्रखंड स्तर पर किये जाने वाले अंकेक्षण व जनसुनवाई के तरीकों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया. संबोधित करते हुए डीसी श्री दास ने कहा कि क्रियान्वित योजनाओं में पारदर्शिता के लिए सामाजिक अंकेक्षण बेहद जरूरी है. मनरेगा को समय पर धरातल पर उतारने तथा इसमें पारदर्शिता बनाये रखने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं मनरेगा से जुडे़ कर्मियों को संवेदनशील रहना होगा. ………….फोटो संख्या 8- जिलास्तरीय सामाजिक अंकेक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करते डीसी.फोटो संख्या 9- कार्यशाला में भाग लेते पंचायत प्रतिनिधि व मनरेगा कर्मी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola