ओके.... इंदिरा आवास की राशि में घपला

– ग्रामीणों को अंधेरा में रख निकाला पैसाप्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड के जराकी पंचायत के छोटा पहाड़पुर गांव के उलटोला, रैधयाटोला, सड़क टोला, कल्दी कुंडाटोला के आधा दर्जन लाभुक इंदिरा आवास की राशि बिचौलिया द्वारा निकासी कर लिये जाने की शिकायत को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. ग्रामीण मकु बास्की, मरांगकुडी मुर्मू, डेटकुडी बास्की, प्रमिला बास्की, फुलमुनी मुर्मू, […]
– ग्रामीणों को अंधेरा में रख निकाला पैसाप्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड के जराकी पंचायत के छोटा पहाड़पुर गांव के उलटोला, रैधयाटोला, सड़क टोला, कल्दी कुंडाटोला के आधा दर्जन लाभुक इंदिरा आवास की राशि बिचौलिया द्वारा निकासी कर लिये जाने की शिकायत को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. ग्रामीण मकु बास्की, मरांगकुडी मुर्मू, डेटकुडी बास्की, प्रमिला बास्की, फुलमुनी मुर्मू, तालमय मुर्मू, वहा हांसदा, सनोती हेंब्रम आदि ने बताया कि इंदिरा आवास योजना संख्या 96/11-12 का बीडीओ ने हमलोगों को 15 दिनों के अंदर पूरा करने का नोटिस भेजा है. नहीं तो सभी लाभुक के सरकारी राशि गबन का प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा. ग्रामीण व लाभुकों का कहना है कि हमलोगों का इंदिरा आवास अधूरा पड़ा हुआ है. इंदिरा आवास का राशि बिचौलिया रंजीत भगत, पिता बास्की भगत एवं बुधेश्वर टुडू, पिता मुंशी टुडू ने चेक के माध्यम से चालीस हजार निकासी कर लिया है. हमलोगों को राशि निकासी की जानकारी नहीं है. सबका इंदिरा आवास का रुपया रंजीत भगत और बुधेश्वर टुडू ने निकाल लिया है. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि योजना संख्या 96/11-12 इंदिरा आवास का कार्य निर्माण बिचौलिया के द्वारा किया जा रहा था. बिचौलिया पर प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा. ………………फोटो संख्या 17- बीडीओ कार्यालय पहंुचे इंदिरा आवास योजना के लाभुक.फोटो संख्या 18- अधूरा पड़ा इंदिरा आवास. अधूरा कार्य को पूरा कराने को लेकर बीडीओ ने नोटिस किया था जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




