ओके... डंफर की चपेट में मोटरसाइकिल चालक जख्मी

अमड़ापाड़ा . पाकुड़-अमड़ापाड़ा लिंकरोड पर कोलखीपाड़ा दुर्गाडीह गांव के निकट डंफर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार जोगेन सोरेन गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को पैनम कोल परियोजना के सिक्यूरिटी गार्ड द्वारा बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोगेन सोरेन अपनी मोटरसाइकिल संख्या जेएच21ए-5254 […]
अमड़ापाड़ा . पाकुड़-अमड़ापाड़ा लिंकरोड पर कोलखीपाड़ा दुर्गाडीह गांव के निकट डंफर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार जोगेन सोरेन गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को पैनम कोल परियोजना के सिक्यूरिटी गार्ड द्वारा बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोगेन सोरेन अपनी मोटरसाइकिल संख्या जेएच21ए-5254 से अमड़ापाड़ा बाजार की ओर जा रहा था. कोयले से लदे डंफर संख्या जेएच16ए-8374 ने धक्का मार दिया. घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना को लेकर पुलिस द्वारा थाने में समाचार भेजे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. पुलिस अधिकारी शिबू कुजूर ने बताया कि जख्मी के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत नहीं देने के कारण एफआइआर दर्ज नहीं किया जा सका है. दुर्घटनाग्रस्त डंफर को भी पुलिस ने जब्त नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




