एसपी ने की मासिक क्राइम मीटिंग

Updated at : 07 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने की मासिक क्राइम मीटिंग

पाकुड़. पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को मासिक क्राइम मीटिंग की. जिसमें डीएसपी, पुलिस निरीक्षक के अलावे सभी थानों के थानेदारों ने हिस्सा लिया. मौजूद थानेदारों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाने, अपराध पर नियंत्रण लाने, दर्ज मामलों में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के अलावे […]

विज्ञापन

पाकुड़. पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को मासिक क्राइम मीटिंग की. जिसमें डीएसपी, पुलिस निरीक्षक के अलावे सभी थानों के थानेदारों ने हिस्सा लिया. मौजूद थानेदारों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाने, अपराध पर नियंत्रण लाने, दर्ज मामलों में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के अलावे मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिया गया. बैठक में मौजूद लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा एवं पाकुडि़या के थानेदार को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लॉग रेंज पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया. क्राइम मीटिंग में कोयले की चोरी पर अंकुश लगाने का भी आदेश दिया गया. बैठक में मुख्यालय डीएसपी मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षु डीएसपी मंगलसिह जामुदा, राजकिशोर कुमार, पुलिस निरीक्षक एसएस तिवारी, नरेंद्र पासवान, जीडी चौधरी, थानेदार अरबिंद सिंह, रंजीत मिंज, महेश प्रसाद, लव कुमार, उज्जवल साहा, रंजीत सिंह, प्रवीण कुमार, राजेश्वर पासवान, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे. बीते दर्ज मामले : पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा बताया गया कि बीते जनवरी माह में हत्या के चार, सड़क लूट के एक, चोरी के 15, गृहभेदन के 1, साधारण दंगा के 13, अपहरण के 4, दुष्कर्म के 6, जालसाजी के 12, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 4, दहेज अत्याचार अधिनियम के 4, महिला प्रताड़ना के 15, एससीएसटी के 3, आवश्यक वस्तु अधिनियम के 1, मोटर दुर्घटना के 12 एवं डायन निषेध अधिनियम के 2 कुल 139 मामले दर्ज किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola