भाजपा प्रत्याशी ने की नुक्कड़ सभा

Published at :13 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ने की नुक्कड़ सभा

फोटो संख्या 28- नुक्कड सभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी साईमन मरांडी.प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रत्याशी साइमन मरांडी ने शनिवार को नुक्कड़ सभा की. इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने रोड शो किया गया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं नुक्कड़ सभा में श्री […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 28- नुक्कड सभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी साईमन मरांडी.प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रत्याशी साइमन मरांडी ने शनिवार को नुक्कड़ सभा की. इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने रोड शो किया गया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं नुक्कड़ सभा में श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में ही क्षेत्र एवं प्रदेश का बेहतर विकास संभव है. इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह, संतोष भगत, नारायण भगत, जेपी भगत, प्रवीण कुमार, सरोज मंडल आदि थे———————————फोटो संख्या 27- नुक्कड सभा को संबोधित करते झामुमो प्रत्याशी अनिल मुर्मू.झामुमो प्रत्याशी ने किया नुक्कड़ सभा.अमड़ापाड़ा. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोरचा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और नुक्कड़ सभा की. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी अनिल मुर्मू ने झामुमो के 14 माह के शासनकाल में कियो गये कायार्ें को गिनाया. उन्होंने लोगों से झामुमो को जीताने की अपील की. सभा में प्रखंड अध्यक्ष शिवधन मुर्मू, श्रीराम भगत, मंटू भगत, विनोद भगत आदि थे.———फोटो संख्या 29- नुक्कड सभा को संबोधित करते प्रत्याशी देवीलाल मुर्मू.कांग्रेस प्रत्याशी की नुक्कड़ सभा.पाकुडि़या . महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी देवीलाल मुर्मू ने शनिवार को पाकुडि़या हटिया परिसर में नुक्कड़ सभा की और मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने दावा किया कि महेशपुर विधानसभा क्षेत्र का बेहतर विकास कांग्रेस ही कर सकती है. मौके पर वीरेन वर्मा, कालीदास मुर्मू, स्टेफन सोरेन आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola