15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म
Updated at : 25 Oct 2014 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के करीयोडीह गांव में बुधवार की रात्रि में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 63/14 भादवि की धारा 376 तहत करीयोडीह गांव निवासी इलाही मियां को नामजद अभियुक्त बनाया है. पुलिस को दिये बयान […]
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के करीयोडीह गांव में बुधवार की रात्रि में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 63/14 भादवि की धारा 376 तहत करीयोडीह गांव निवासी इलाही मियां को नामजद अभियुक्त बनाया है.
पुलिस को दिये बयान में पीड़िता ने बताया कि शौच जाने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया. मामले पर परदा डालने के लिए एक राजनीतिक दल के कुछ नेताओं द्वारा पुलिस सहित पीड़िता के परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा था. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक साइमन मरांडी ने घटना की जानकारी एसपी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दूरभाष पर दी. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल सदलबल करीयोडीह गांव पहुंचे और पीड़िता व उनके परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की. एसडीपीओ श्री कौशल ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




