अधिकारों के लिए हों एकजुट

Published at :11 Sep 2014 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारों के लिए हों एकजुट

छह सूत्री मांगों को लेकर पंस ने की एक दिवसीय भूख हड ताल पाकुड : झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले जिले के पंचायत सचिवों ने बुधवार को समाहरणालय के निकट एक दिवसीय भूख हड ताल की. भूख हडताल का नेतृत्व संघ के जिला मंत्री शंकर लाल साह ने किया. इस दौरान पंचायत […]

विज्ञापन

छह सूत्री मांगों को लेकर पंस ने की एक दिवसीय भूख हड ताल

पाकुड : झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले जिले के पंचायत सचिवों ने बुधवार को समाहरणालय के निकट एक दिवसीय भूख हड ताल की. भूख हडताल का नेतृत्व संघ के जिला मंत्री शंकर लाल साह ने किया.

इस दौरान पंचायत सचिव पद सौपान के आधार पर एसीपी का लाभ देने, प्रत्येक पंचायतों में पंचायत सचिवों की नियुक्ति करने, लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने से संबंधित नारे लगा रहे थे. हड ताल के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्री मांग पत्र डीसी को सौंपा.

संघ के जिला मंत्री श्री साह ने कहा कि सरकार हमारे साथ वादा खिलाफी कर रही है. पंचायत सचिवों के जायज मांगों को पूरा करने में भी सरकार के स्तर से आनाकानी की जा रही है. जिसका परिणाम आने वाले दिनों में सरकार को ही भुगतना पडेगा.

उन्होंने संघ के प्रतिनिधियों से अपने जायज मांगों को लेकर एक जुट रहने की भी अपील की. मौके पर हरीसाधन प्रमाणिक, कालीचरण साहा, प्रमोद मिश्र, मिकाईल टुडू, मुंशी मुमरू, कमरूल जमाल, नाजीर मुमरू, पशुपति पाल, नुर मोहम्मद, मुख्तार विश्वास थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola