विद्युत आपूर्ति में हो सुधार वरना होगा आंदोलन

Published at :20 May 2014 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति में हो सुधार वरना होगा आंदोलन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के मनीरामपुर गांव में जिला परिषद सदस्य हाजीकुल आलम ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ बैठक की. इसमें ग्रामीणों द्वारा गांवों के विद्युत खंभे में नया तार लगाने, अनियमित बिजली आपूर्ति में सुधार लाने की मांग की गयी. ग्रामीणों ने कहा कि कई बार इस समस्या के निदान को लेकर विभाग […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के मनीरामपुर गांव में जिला परिषद सदस्य हाजीकुल आलम ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ बैठक की. इसमें ग्रामीणों द्वारा गांवों के विद्युत खंभे में नया तार लगाने, अनियमित बिजली आपूर्ति में सुधार लाने की मांग की गयी. ग्रामीणों ने कहा कि कई बार इस समस्या के निदान को लेकर विभाग के कनीय व सहायक अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर अंजुर शेख, नारूल शेख, सुलेमान, अजमाइल शेख, मारफत अली, मो शाहबुद्दीन, जहीरूद्दीन आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola