खनन विभाग की टीम ने तीन थाना क्षेत्रों में की छापेमारी, छापेमारी में बालू लदे 11 वाहन जब्त

Updated at : 14 Oct 2017 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
खनन विभाग की टीम ने तीन थाना क्षेत्रों में की छापेमारी, छापेमारी में बालू लदे 11 वाहन जब्त

पाकुड़: खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले के पाकुड़, महेशपुर व पाकुड़िया क्षेत्र में सघन छापेमारी कर अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टर व चार ट्रक को जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास ने नगर थाना क्षेत्र के शिवतल्ला गांव के समीप छापेमारी कर […]

विज्ञापन

पाकुड़: खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले के पाकुड़, महेशपुर व पाकुड़िया क्षेत्र में सघन छापेमारी कर अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टर व चार ट्रक को जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास ने नगर थाना क्षेत्र के शिवतल्ला गांव के समीप छापेमारी कर बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस दौरान पदाधिकारियों को देख कर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भागने में सफल रहा है. जब्त सभी ट्रैक्टरों में माइनिंग चालान नहीं था.

जिला खनन पदाधिकारी श्री विश्वास ने कहा है कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास व सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा ने महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क पर छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को महेशपुर की ओर से पाकुड़ की ओर जाने के क्रम में पोडरा गांव के समीप जब्त कर थाने ले आये हैं. पुलिस को देखते तीनों ट्रैक्टरों के चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकले.

बांसलोइ में भी ट्रैक्टर जब्त :वहीं पदाधिकारियों ने बांसलोई ब्रिज के समीप बाबुपुर गांव से भी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. उपरोक्त चारों ट्रैक्टर मालिक व चालकों खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी पाकुड़ उत्तम कुमार विश्वास के लिखित शिकायत पर झारखंड खनिज विक्रेता नियमावली 2007 की धारा(6), भादवि की धारा 379, 411 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं पाकुड़िया प्रतिनिधि के अनुसार खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास व सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा ने पाकुड़िया थाना क्षेत्र के लखीजोल के समीप छापेमारी कर बालू लदे चार ट्रक को जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक बालू लेकर जा रहे एक ट्रक में खराबी आ जाने के कारण ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया गया था. जिसकी सूचना मिलने पर पदाधिकारियों ने छापेमारी कर चारों ट्रक को जब्त कर लिया है. जब्त ट्रकों में बीआर 11 एस 3959, बीआर 43 जी 4489, बीआर 11 एस 7417 तथा बीआर 11 एल 4903 शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola