नक्सलियों ने ठेकेदार से मांगा 30 लाख की लेवी

Published at :31 Mar 2014 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने ठेकेदार से मांगा 30 लाख की लेवी

पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के ठेकेदार तरुण मंडल से नक्सली संगठन द्वारा 30 लाख रुपये लेवी मांगी गयी है. नक्सलियों ने ठेकेदार श्री मंडल के घर पर न केवल नक्सली परचा फेंका है, वरन मोबाइल पर मुंशी का अपहरण करने तथा वाहन को जलाने की भी धमकी दी है. नक्सली संगठन द्वारा 2 […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के ठेकेदार तरुण मंडल से नक्सली संगठन द्वारा 30 लाख रुपये लेवी मांगी गयी है. नक्सलियों ने ठेकेदार श्री मंडल के घर पर न केवल नक्सली परचा फेंका है, वरन मोबाइल पर मुंशी का अपहरण करने तथा वाहन को जलाने की भी धमकी दी है. नक्सली संगठन द्वारा 2 अप्रैल तक लेबी की राशि पहुंचाने का भी अल्टीमेटम दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने तीन दिन पूर्व ठेकेदार श्री मंडल के घर पर लेवी से संबंधित परचा फेंका गया था जिसमें 2 अप्रैल तक 30 लाख रुपये लेवी देने की बात कही गयी थी.

ठेकेदार के मोबाइल पर फोन भी किया गया और लेबी की राशि नहीं पहुंचाने पर सड़क निर्माण कार्य में तैनात मुंशी का अपहरण करने व वाहनों को जलाने की धमकी दी गयी है. लेबी की राशि अमड़ापाड़ा के अम्बाजोरा पाडेरकोला गांव के पास पहुंचाने को कहा गया है. सूत्र यह भी बताते है कि नक्सलियों ने ग्रामीण कार्य एवं विशेष प्रमंडल के दो ठेकेदारों के निर्माण कार्य को भी अमड़ापाड़ा प्रखंड में रोक रखा है. हालांकि नक्सली द्वारा लेवी मांगने व सड़क निर्माण पर लगायी गयी रोक के मामले को पुलिस पुरी तरह गोपनीय बनायी हुई है. पुलिस ठेकेदार के मोबाइल पर किये गये कॉल के नंबर का डिटेल खंगाल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola